समानार्थी या पर्यायवाची शब्द -
वे शब्द जो समान अर्थ व्यंजित करते हैं , उन्हें पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहते हैं। यहाँ यह उल्लेखनीय है की कोई भी शब्द पूर्णतः समानार्थी या पर्यायवाची शब्द नहीं होता किन्तु सामान्यरूप से पर्यायवाची शब्द के रूप में प्रयोग में लाया जाता है।
1. नदी - निर्झरनी, सरिता, नदिया, तटनी , तरंगिणी, आपगा
2. समुद्र - सागर, जलधि, वारिधि, सागर, सिंधु, उदधि, पयोनिधि,अंबुध, रत्नाकर
3. वायु- पवन, अनिल, समीर, वात, मारुत, हवा
4. मिट्टी - मृदा, माटी, खाक,
5. जल - पानी, वारि, तोय, उदक, सलिल, नीर
6. आकाश - गगन, नभ, व्योम, अंबर, आसमान, द्यौ, निस्सीम
7 . आँख- नेत्र, नयन, चक्षु, लोचन, दृग, अक्षि
8. मोर - मयूर, मेहप्रिय, महानृत्तक, केकी
9. अग्नि - पावक, अनल, दहन, कृशानु, वन्हि, आग, वैश्वानर
10. अमृत - अमिय, पीयूष,सुधा, अमी, सोम, देवरस
11. अश्व - घोडा, तुरंग, घोटक, बाजि, हय, सैंधव
12. वन - विपिन, कानन, अरण्य, जंगल, कान्तार, प्रांतर
13. आँख - नयन, दृग, चक्षु, लोचन, नेत्र, अक्षि
14. आँगन- अजिर अँगना, प्रांगण
15. आँसू - अश्रु, नेत्रजल,नयनजल,अश्क
16. सेना- अनी, कटक, चमू, फ़ौज
17.इन्द्र - देवेन्द्र, सुरेश, महेंद्र, देवराज, मधवा, पुरंदर
18. उत्तम - श्रेष्ठ, उत्कृष्ट,अच्छा, बढ़िया
19. वस्त्र - चीर, अम्बर, वसन, कपड़ा, पट।
20. किरण- प्रभा, ज्योति, रश्मि, दीप्ति, मरीचि, अंशु, कर , मयूख।
21. उत्तम - अच्छा, उत्कृष्ट, श्रेष्ठ, बढ़िया ।
22 . पत्नी - औरत, स्त्री, घरनी, दारा, जोरू ।
23 . कमल - पंकज, जलज, नीरज, सरोज, अम्बुज, पुण्डरीक, राजीव, इन्दीवर, उत्पल, अरविन्द ।
24 . कोयल- पिक, कोकिल, कोकिला, बसन्तदूत ।
25 . कौआ - कागा, काग, काक, वायस, पिशुन, करठ ।
26 . पक्षी- खग, विहग, द्विज, चिड़िया, पंछी, पखेरू, शकुनि।
27 . खून - रक्त, लहू, रुधिर, शोणित ।
28 . गंगा - सुरसरि, भागीरथी, मंदाकिनी, जान्हवी, त्रिपथगा, विष्णुनदी।
29 . गणेश - लम्बोदर, गजानन, गजबदन, एकदन्त, वक्रतुण्ड, विनायक, मोदकप्रिय ।
30. गदहा - खर, गर्दभ, रासभ, बैशाखनंदन ।
31 . घर - गेह, सदन, निकेतन, गृह, आवास, आगार, मंदिर।
32 . नौकर - सेवक, दास, परिचारक, खिदमतगार चाकर ।
33 . झण्डा - ध्वज, पताका, केतु ।
34 . झरना- निर्झर, उत्स, स्रोत, प्रपात ।
35 . छवि - सौन्दर्य, शोभा, प्रभा, आभा, कांति, सुन्दरता।
36 . चाँदी - रजत, सौध, चन्द्रहास, रौप्य ।
37 . चाँदनी - ज्योत्सना, चन्द्रिका, कौमुदी, चन्द्रप्रभा, चंद्रप्रकाश ।
38 . चन्द्रमा - मयंक, शशि, सुधांशु, इंदु, राकेश, कलाधर, राकापति, मृगांक ।
39 . घास - तृण, दूर्बा, कुश, दूब।
40 . घृत - घी, नवनीत, अमृत ।