शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017

उपसर्ग



उपसर्ग 

प्रश्न 1. उपसर्ग किसे कहते हैं ?

उत्तर -किसी शब्द के प्रारंभ में जुड़ने वाले शब्दांश या अव्यय को उपसर्ग कहते हैं, इसके जुड़ने से शब्द के अर्थ बदल जाते हैं  |  जैसे -भर+सक = भरसक , सु +बोध= सुबोध , अति + आचार = अत्याचार आदि | 

प्रश्न 2. हिंदी भाषा में कितने प्रकार के उपसर्ग प्रयोग में आते हैं ?

उत्तर- हिंदी भाषा में तीन प्रकार के उपसर्ग प्रयोग किए जाते हैं- 

 1. संस्कृत के उपसर्ग - इनकी संख्या 22 है { आ, अति, अधि ,अनु , अप , अपि , अभि, अव , उत/उद् ,उप , दुस् , दुर् , नि, निस् , निर् , प्र , प्रति , परा , परि , वि , सम् , सु }

  2. हिंदी के उपसर्ग - इनकी संख्या 10 है { अ/अन , अध , औ/ अव , उन , क / कु , दु , नि , भर, स/सु, बिन } 

3. विदेशज उपसर्ग - इनकी सख्या 12 मानी गई है | { कम , खुश, गैर , दर , ना , बे , ला,  बद , बर , सर , हम , हर }

प्रश्न 4. संस्कृत के सभी उपसर्गों के नाम,  अर्थ एवं उदाहरण सहित लिखिए ? 

उत्तर- संस्कृत के 22 उपसर्ग हैं , जिनके नाम, अर्थ और उदाहरण निम्नांकित हैं - 

1. आ - तक, समेत , ओर  

उदाहरण - आजन्म , गमन , कण्ठ , जीवन , मुख , कार , कर, हार , देश ,  भरण, चार, तम , राम  आदि |

 2. अति - अधिक, ऊपर, अत्यधिक 

उदाहरण - अतिरिक्त , अतिक्रमण , अतिशय , अत्याचार , अत्युक्ति , अतिबर्षा, अतिपात ,  अतीन्द्रिय , अतिस्थूल , अतिस्पर्श , अतिसार,अतिसर आदि |  

  3. अधि - ऊपर , श्रेष्ठ , समीपता 

उदाहरण - अधिराज ,अधिकार , अधिपति , अधिमान्य , अध्यात्म,अध्ययन, अधीक्षक, अधि अध्यवसाय , अधिरथ , अधिराज , अधियोग ,  अधिवाचन , अधिमूल्यन ,आदि |  

4. अनु - पीछे , क्रम , पश्चात , समान , निम्न 

उदाहरण - अनुशासन , अनुचर , अनुज , अनुवाद , अनुकूल , अनुसार , अनुकरण , अनुराग ,  अनुशीलन , अनुपम , अनुपालन , अनुरंजक ,अनुमोदन ,अनुबोध , अनुबंध , अनुप्रेरणा  आदि | 

5. अप- अभाव, हीनता, दूर , लघुता , विरुध्द , ले जाना 

उदाहरण - अपमान , अपयश , अपवाद, अपकीर्ति , अपराध , अपव्यय , अपकर्ष , अपहरण , अपघात , अपचयन , अपगति , अपगमन ,अपखंड , अपक्षय ,अपच्युत , अपजात, अपशब्द  आदि | 

6. अपि -  अतिरिक्त, ऊपर रखने, एकीकृत 

उदाहरण - इससे अभी शब्द नहीं बने हैं 

7. अभि - सामने, पास , चारों ओर , अधिकता  

उदाहरण -  अभिनय, अभिनन्दन , अभिनेता, अभिमत , अभिरक्षक , अभिसार , अभिदर्शन अभिमुख, अभिशाप, अभिलाषा, अभिकर्ता ,अभिनव, अभिप्राय आदि |   

8. अव- अनादर, हीनता, पतन, अनुचित, नीचे , अभाव, कमी  

उदाहरण - अवनत, अवनति, अवसान, अवतार, अवकाश , अवसर , अवगुण , अवशोषण, अवनमन, अवमूल्यन , अवरोधक, अवकेश , अवपात अवमान्य , अवमान , अवमर्दन अवमति आदि | 

9. उत्-उद्- ऊपर, उत्कर्ष ,श्रेष्ठ 

उदाहरण - उत्कर्ष , उदय, उत्पत्ति, उत्कृष्ट, उत्पात, उत्थान, उत्पन्न , उद्भव , उदगम उच्चारण , उद्गार, उत्प्रेक्षण , उत्तोलक आदि | 

10. उप - निकट, गौण , समान, पास, विस्तार 

उदाहरण - उपकार , उपवन , उपमान, उपकुलपति, उपहार, उपखण्ड , उपद्वीप, उपनगर, उपचार , उपन्यास, उपनिषद, उपकरण, उपसर्ग, उपदेश , उपलब्ध , आदि | 

11. दुस - बुरा, कठिन ,

 उदाहरण - दुष्कर, दुस्तर, दुस्साहस, दुश्शासन आदि 

12. दुर -   कठिन , हीनता, दुष्टता 

उदाहरण - दुर्जन, दुराचार दुर्व्यहार, दुर्लभ, दुर्दिन, दुर्दान्त आदि | 

13. नि - निषेध, अधिकता, अतिरेक, निश्चित 

उदाहरण - निवारण, निपात, निवास, निवेश, नियम, निगम, निदान, नियुक्त, निबन्ध, निकृष्ट आदि 

14. निर- बिना, बाहर, निषेध 

उदाहरण- निर्दोष, निर्जन, निर्भय, निर्मल, निरपराध, निर्णय, निर्यात, निर्देश, निराकार आदि | 

15. निस - रहित, पूरा, विपरीत 

उदाहरण- निस्सार, निस्तेज, निश्चय, निष्पन्न, निस्तार आदि | 

16. प्र- अधिक, उत्कर्ष, यश, उत्पत्ति

उदाहरण-  प्रबल, प्रचार, प्रलाप, प्रयत्न, प्रलोभन, प्रदर्शन, प्रकोप, प्रजाति, प्रक्रिया, प्रगति  आदि 

17. प्रति-   विशेष अर्थ 

उदाहरण -  प्रतिकार, प्रतिबिम्ब, प्रतिकार, प्रतिज्ञा, प्रतिष्ठा, प्रतिदान, प्रतिमा आदि 

18. परा - पीछे, विपरीतार्थ, अनादर, नाश  

उदाहरण - पराजय, पराभाव, पराक्रम, परामर्श, पराधीन, पराजित, आदि | 

19. परि- आस-पास , चारों ओर 

उदाहरण - परिवर्तन , परिक्रमा , पर्यावरण , परिसीमा , परिभ्रमण , परिमार्जन, परिहास, परिस्थिति, परिपूर्ण आदि | 

20. सम - अच्छा, पूर्ण, साथ 

उदाहरण - संगम, संवाद, संतोष, समालोचना, संयुक्त, संकल्प, सम्मुख, सम्मेलन आदि | 

21. सु- उत्तमता, सुगमता, श्रेष्ठता 

उदाहरण - सुगम, सुजन, सुजन, सुलभ, सुपाच, सुरम्य, सुकाल, सुस्पष्ट, सुबोध, सुरुचि, सुकवि,  आदि | 

22. वि- विलोम , विशेषार्थ 

उदाहरण -विहार , विचार  ,विशेष , विवाद , विचलित , विसरण, विदेश, विराग आदि | 

प्रश्न 5. हिन्दी के सभी उपसर्गों के नाम, अर्थ एवं उदाहरण  लिखिए ? 


उत्तर- हिन्दी के 10 उपसर्ग हैं , जिनके नाम, अर्थ और उदाहरण निम्नांकित हैं - 


1अ/अन - अभाव, निषेध 

उदाहरण - असत्य, अचेत, अनमोल, अनपढ़, अनाचार, असमान, अनावृत्त, अकाल, अन्याय, अहिंसा,अपरिचित, असह्य    आदि 

2. क / कु   - बुराई , नीचता 

उदाहरण - कुशासन, कुचाल, कपूत, कपट, कदम, कमल, कुपात्र, कुघड़ी  आदि 

3. अध्  - आधा 


उदाहरण - अधपका, अधमरा, अधकचरा  आदि |


4. औ/अव  - हीनता, अनादर, निषेध 

उदाहरण - अवगुण, औघट, औढर अवदान, अवज्ञा   आदि 

5. नि  - अभाव, निषेध 

उदाहरण - निडर, निकम्मा, निहत्था, निठुर   आदि 

6.  भर   - पूरा 

उदाहरण - भरपेट, भरपूर, भरसक   आदि 

7. सु/स   - उत्तमता, साथ 


उदाहरण - सुडौल, सुजन, सुरुचि, सुबोध, सपत्नी, सपूत, सरस,  सुनयन,आदि 

8. उन- एक कम 

उदाहरण - उनचास, उनतीस, उनासी   आदि 

9. दु   - कम, बुरा 


उदाहरण - दुबला ,  दुकाल,   आदि 


10. बिन   - अभाव,बिना 



उदाहरण - बिनदेखा, बिनबोला  आदि    

प्रश्न 5. हिन्दी में प्रयुक्त विदेशज  उपसर्गों के नाम, अर्थ एवं उदाहरण  लिखिए ? 

उत्तर- हिन्दी में प्रयुक्त विदेशज उपसर्ग 12  हैं , जिनके नाम, अर्थ और उदाहरण निम्नांकित हैं - 

1. कम - थोडा, हीन 


उदाहरण - कमसिन, कमउम्र, कमबख्त, कमजोर  आदि |


2. खुश  - उत्तमता 


उदाहरण - खुशबू, खुशहाल, खुशखबरी, खुशकिस्मत, खुशनसीब, खुशगवार, खुशदिल   आदि 


3. गैर  - नहीं , निषेध 


उदाहरण - गैरहाजिर, गैरजिम्मेदार, गैरकानूनी  आदि 


4. दर - अन्दर, में 


उदाहरण - दरअसल, दरबार,, दरम्यान, दरहकीकत,  आदि 


5. ना 

उदाहरण - नापसंद, नालायक, नादान, नामुमकिन, नाजायज    आदि 

6. बद    - बुरा 

उदाहरण - बदकिस्मत, बदहजमी, बदजुबान, बदबू  आदि 

7. बर    - पर , ऊपर, बाहर 

उदाहरण - बरदाश्त, बरवक्त, बरखास्त  आदि  

8हर   - प्रत्येक 


उदाहरण - हररोज,हरघडी,हरदम,हर दफा आदि  


9. सर     - मुख्य 

उदाहरण - सरकार, सरदार, सरताज, सरपंच,  आदि  

10. हम     - बराबर, समान, साथ 



उदाहरण - हमउम्र, हमदर्द, हमराही, हमराज, हमपेशा, हमसफ़र   आदि  


11.  बे    - बिना   



उदाहरण - बेईंसाफ,बेईमान,बेगैरत, बेरहम दि  


12.  ला    -बिना   



उदाहरण - लाचार, लापरवाह, लावारिश, लाजबाव, लापता  आदि  



विलोम शब्द


विलोम शब्द -  वे शब्द जो एक दूसरे के विपरीत या विरोधी अर्थ प्रतिध्वनित करते हैं , विलोम या विरुध्दार्थी या विपरीतार्थी शब्द कहलाते हैं।  जैसे - सत्य - असत्य , सुख- दुःख आदि।  


पर्यायवाची शब्द


समानार्थी या पर्यायवाची शब्द -

वे शब्द जो समान अर्थ व्यंजित करते हैं , उन्हें पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहते हैं।  यहाँ यह उल्लेखनीय है की कोई भी शब्द पूर्णतः समानार्थी या पर्यायवाची शब्द नहीं होता किन्तु सामान्यरूप से पर्यायवाची शब्द के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। 

1. नदी - निर्झरनी, सरिता, नदिया, तटनी , तरंगिणी, आपगा 

2. समुद्र - सागर, जलधि, वारिधि, सागर, सिंधु, उदधि, पयोनिधि,अंबुध, रत्नाकर 

3. वायु- पवन, अनिल, समीर, वात, मारुत, हवा 

4. मिट्टी - मृदा, माटी, खाक,  

5. जल - पानी, वारि, तोय, उदक, सलिल, नीर  

6. आकाश - गगन, नभ, व्योम, अंबर, आसमान, द्यौ, निस्सीम

7 . आँख- नेत्र, नयन, चक्षु, लोचन, दृग, अक्षि 

8. मोर - मयूर, मेहप्रिय, महानृत्तक, केकी 

9. अग्नि - पावक, अनल, दहन, कृशानु, वन्हि, आग, वैश्वानर


10. अमृत - अमिय, पीयूष,सुधा, अमी, सोम, देवरस 


11. अश्व - घोडा, तुरंग, घोटक, बाजि, हय,  सैंधव 


12. वन - विपिन, कानन, अरण्य, जंगल, कान्तार, प्रांतर 

13. आँख - नयन, दृग, चक्षु, लोचन, नेत्र, अक्षि 

14. आँगन- अजिर अँगना, प्रांगण 

15. आँसू - अश्रु, नेत्रजल,नयनजल,अश्क 

16. सेना- अनी, कटक, चमू, फ़ौज  

17.इन्द्र - देवेन्द्र, सुरेश, महेंद्र, देवराज, मधवा, पुरंदर 

18. उत्तम - श्रेष्ठ, उत्कृष्ट,अच्छा, बढ़िया 

19. वस्त्र - चीर, अम्बर, वसन, कपड़ा, पट। 

20. किरण-  प्रभा, ज्योति, रश्मि, दीप्ति, मरीचि, अंशु, कर , मयूख। 

21. उत्तम -  अच्छा, उत्कृष्ट, श्रेष्ठ, बढ़िया । 

22 . पत्नी -  औरत, स्त्री, घरनी, दारा, जोरू । 


23 . कमल  पंकज, जलज, नीरज, सरोज, अम्बुज, पुण्डरीक, राजीव, इन्दीवर, उत्पल, अरविन्द । 

24 . कोयल-  पिक, कोकिल, कोकिला, बसन्तदूत ।

25 . कौआ -  कागा, काग, काक, वायस, पिशुन, करठ । 

26 . पक्षी-  खग, विहग, द्विज, चिड़िया, पंछी, पखेरू, शकुनि। 

27 . खून -  रक्त, लहू, रुधिर, शोणित । 

28 . गंगा -  सुरसरि, भागीरथी, मंदाकिनी, जान्हवी, त्रिपथगा, विष्णुनदी। 

29 . गणेश -  लम्बोदर, गजानन, गजबदन, एकदन्त, वक्रतुण्ड, विनायक, मोदकप्रिय । 

30. गदहा -  खर, गर्दभ, रासभ, बैशाखनंदन । 

31 . घर -  गेह, सदन, निकेतन, गृह, आवास, आगार, मंदिर। 

32  . नौकर  -  सेवक, दास, परिचारक, खिदमतगार  चाकर । 

33 . झण्डा  -  ध्वज, पताका, केतु । 

34 . झरना-  निर्झर, उत्स, स्रोत, प्रपात । 

35 . छवि  -  सौन्दर्य, शोभा, प्रभा, आभा, कांति, सुन्दरता। 

36 . चाँदी -  रजत, सौध, चन्द्रहास, रौप्य । 

37 . चाँदनी  -  ज्योत्सना, चन्द्रिका, कौमुदी, चन्द्रप्रभा, चंद्रप्रकाश । 

38 . चन्द्रमा -  मयंक, शशि, सुधांशु, इंदु, राकेश, कलाधर, राकापति, मृगांक । 

39 . घास  -  तृण, दूर्बा, कुश,  दूब। 

40 . घृत  -  घी, नवनीत, अमृत । 




सोमवार, 21 नवंबर 2016

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

  1.   दूसरों के अधीन हो              पराधीन
  2.  जिसके पास धन न हो      निर्धन या गरीब
  3.   जिसकी एक आँख हो             काना
  4.   निन्दा करने वाला               निंदक
  5.   कम जानने वाला                अल्पज्ञ
  6.   जो ईश्वर पर विश्वास करता हो     आस्तिक
  7.   ईश्वर को न मानने वाला         नास्तिक
  8.   जिसकी कल्पना की जा सके      कल्पनीय
  9.   जिसकी कल्पना न की जा सके    अकल्पनीय
  10.    धर्म पर चलने वाला              धार्मिक
  11.   धर्म को जानने वाला              धर्मज्ञ
  12. जो दूसरों के उपकार को मानता हो    कृतज्ञ
  13. उपकार को ना मानने वाला          कृतघ्न
  14. जो निन्दा के योग्य हो              निंदनीय
  15.  जिसे क्षमा किया जा सके           क्षम्य
  16. जिसे क्षमा ना किया जा सके        अक्षम्य
  17.  जिसमें शक्ति हो                   सशक्त
  18.  जिसके पास शक्ति ना हो            अशक्त
  19. जो कहा जा सके                  कथनीय
  20.  जो ना कहा जा सके               अकथनीय
  21. जो कभी मरे नहीं                  अमर
  22.  जो अधिक बोलता हो                  वाचाल
  23. जो कम बोलता हो                 मितभाषी
  24. जो सब कुछ जानता हो             सर्वज्ञ
  25. नष्ट होने वाला                     नश्वर
  26.  जो तेज चलता हो                 तीव्रगामी
  27. बिना वेतन काम करने वाला         अवैतनिक
  28. कम खर्च करने वाला   मितव्ययी  या अल्पव्ययी
  29. जिसकी आयु लंबी हो               दीर्घायु
  30. जो काम से जी चुराता हो           कामचोर
  31. जो जीता न जा सके               अजेय 
  32. जिसके सामान दूसरा न हो          अद्वितीय
  33.  जिसका आकर न हो               निराकार
  34. जिसका आकर हो                  साकार
  35. जिसकी कोई सीमा हो              सीमित
  36. जिसकी कोई सीमा न हो   असीमित या असीम
  37. जो पढ़ा जा सके                  पठनीय
  38. जो न पढ़ा जा सके                अपठनीय
  39. वह बच्चा जिसके माता- पिता न हों  अनाथ
  40. जो किसी से भयभीत न हो         निर्भीक
  41.  जिसे ज्ञान न हो                 अज्ञानी
  42. जो क्षय न हो                   अक्षय
  43. उपासना करने वाला              उपासक
  44. पुत्र के प्रति स्नेह भाव            वात्सल्य
  45. पूजा करने वाला                 पुजारी
  46. जो पुरुषों में उत्तम हो             पुरुषोत्तम 
  47. अनुसरण करने वाला              अनुयायी
  48.  ठेका लेने वाला                  ठेकेदार
  49. खेती करने वाला                 किसान
  50. मिट्टी के बर्तन बनाने वाला        कुम्हार
  51. पानी भरने वाली                 पनिहारिन
  52.  निरंतर चलने वाला               गतिशील  
  53. वह समय जो बीत  गया है- अतीत या भूतकाल 
  54. नीति का बोध करने वाला वाक्य    नीति-वाक्य
  55. मन के भाव                     मनोभाव
  56. महिमा से परिपूर्ण                महिमामय 
  57. वह व्यक्ति जिसका कोई शत्रु न हो   अजातशत्रु 
  58. तपस्या करने वाला               तपस्वी 
  59. जानने की  इच्छा रखने वाला      जिज्ञासु 
  60. जो जन्म से अँधा हो             जन्मांध 
  61. जिसने इन्द्रियों को जीत लिया हो            जितेन्द्रिय 
  62. पति-पत्नी का जोड़ा               दंपति 
  63. दोपहर के बाद का समय          अपरान्ह 
  64. दोपहर के पहले का समय         पूर्वान्ह 
  65. जो मांस खाता हो               मांसाहारी 
  66. जिसकी उपमा न दी जा सके  अनुपमेय या अनुपम 
  67. जो लोगों को प्रिय हो            लोकप्रिय 
  68. जो पढना-लिखना जनता हो       साक्षर
  69. वह पुरुष जिसकी पत्नी मर गई हो - विधुर 
  70. वह स्त्री जिसका पति मर गया हो  - विधवा 
  71. स्त्री जिसका पति जीवित हो        सधवा 
  72. यात्रा करने वाला                 यात्री 
  73. जो दूर की बात सोचता है         दूरदर्शी 
  74. वह वस्तु जिसके आर-पर देखा जा सके -पारदर्शी 
  75. रास्ता दिखाने वाला              मार्गदर्शक 
  76. जिसका आचरण अच्छा हो        सदाचारी
  77. जिसे स्वीकार न किया जाय       अस्वीकृत
  78. जो धरती बंजर हो               ऊसर
  79. शिक्षा ग्रहण करने का स्थान      विद्यालय
  80. दूर तक की समझ रखने वाला     दूरदर्शी
  81. सब प्रकार की शक्तियों से संपन्न   सर्वशक्तिमान
  82. जिसका कोई पार न हो           अपार
  83. ह्रदय को स्पर्श करने वाली दृष्टि-मर्म स्पर्शी / ह्रदय स्पर्शी
  84. साहित्य की रचना करने वाला    साहित्यकार
  85. रस की अनुभूति करना          रसानुभूति
  86. जो पढ़ा लिखा न हो            अपढ़/ अनपढ़  
  87. जो सब जगह व्याप्त हो          सर्वव्यापी
  88. अपयश को देने वाला            अपयशकारी
  89. हानि करने वाला               हानिकारक
  90. कामना से रहित कार्य           निष्काम
  91. जो योग का ईश्वर हो            योगेश्वर
  92. स्वार्थ से रहित भाव वाला व्यक्ति - निस्वार्थी
  93. निरंतर चलने वाला              गतिशील
  94. वह समय जो बीत चुका है -अतीत / भूतकाल
  95. नीति का बोध कराने वाला व्यक्ति    नीति वाक्य
  96. मन के भाव                     मनोभाव
  97. महिमा से पूर्ण                   महिमामय