शनिवार, 23 दिसंबर 2017

शब्द

शब्द

  •  भाषा की लघुतम इकाई वर्ण हैं।
  •  वर्णों के सार्थक समूह या  मेल को शब्द कहते हैं। 
  • या ध्वनियों के मेल से बने सार्थक वर्ण समूह को शब्द कहते हैं |
  • शब्द अर्थ स्तर पर भाषा की लघुतम एवं सार्थक इकाई है। 
  • ब्द एक या एक से अधिक अक्षरों का वह समूह है, जिसका कोई न कोई अर्थ होता है  जैसे- विद्यालय, कलम, वन, वर्षा, नूपुर, ढोलक, भोजन आदि     
स्पष्टीकरण - कनक  एक शब्द है, जो क् +  + न् + क् + ( चार वर्णों) से मिलकर बना है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि किसी  शब्द का अर्थ उसके प्रयोग पर निर्भर करता है।  इसीलिए एक शब्द के अनेक अर्थ होते है। 
उदाहरण - 
कनक कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय।
या खाए बौरात नर या पाए बौराय।।

यहाँ कनक के दो अर्थ हैं - सोना और धतूरा 


हिंदी साहित्य में शब्दों के अक्षय भंडार हैं।  इन शब्दों को वर्गीकृत करने के चार आधार हैं -

(1 ) विकास या उदगम के आधार पर - 
      (i) तत्सम   (ii) तदभव  (iii) देशज 
      (iv) विदेशज (v) संकर 

(2) उत्पत्ति के आधार पर -
      (i) रूढ़    (ii) योगिक   (iii) योगरूढ़ 

(3) प्रयोग या रूप के आधार पर -
      (i) विकारी   (ii) अविकारी   

(4) अर्थ के आधार पर - 
      (i) पर्यायवाची शब्द (ii) विलोम शब्द 
     (iii) अनेकार्थी शब्द   (iv) एकार्थी   

       

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें