सोमवार, 1 जनवरी 2018

उत्पत्ति के आधार पर शब्द- तत्सम,तद्भव, देशज, विदेशज, संकर

तत्सम
तत्सम शब्द का अर्थ-उसके समान अर्थात संस्कृत के समान। 
परिभाषा - संस्कृत के ऐसे शब्द जिसे हम ज्यों का त्यों प्रयोग में लाते हैं, तत्सम कहलाते हैं| जैसे अग्नि, वायु, माता, पिता, पत्र, कोकिल, गर्दभ, गंभीर, उष्ट्र, उलूक, कर्पूर, घोटक, चंद्र आदि। 

तद्भव 
तत्सम शब्द का अर्थ-उससे होना अर्थात संस्कृत शब्दों से परिवर्तित होकर बने शब्द।  
परिभाषा -अतः संस्कृत के जो शब्द प्राकृत, अपभ्रंश, पुरानी हिन्दी आदि से गुजरने के कारण आज परिवर्तित रूप में मिलते हैं, तद्भव शब्द कहलाते हैं| जैसे आग,बादल,बहिन,पीला,पूत कोयल, गधा, ऊँट, उल्लू, कपूर, घोडा, चाँद  आदि

तत्सम और तद्भव शब्द के अन्य उदाहरण देखने हेतु यहाँ क्लिक करें 


देशज

देशज का अर्थ - देश में उत्पन्न। 
परिभाषा -  वे शब्द जो विभिन्न बोलियों या भारतीय भाषाओँ से हिंदी में आए हैं, देशज शब्द कहलाते हैं।  अधिकतर ऐसे  शब्द लोकभाषाओं में व्यवहृत होते हैं।जैसे - लोटा, थाली, कटोरी, गमछा, पेट, पगड़ी, चप्पल, झाड़ू, खिड़की, खिचड़ी, टाँग अचानक, अटपटा, आहट,इठलाना, ऊटपटांग ऊलजलूल, गद्दा, खुरदुरा, कूड़ा, कौरा, गली   आदि  

विदेशज 

विदेशज का अर्थ - विदेश में उत्पन्न। 
परिभाषा -  वे शब्द जो विदेशी भाषाओँ से हिंदी में आए हैं, विदेशज शब्द कहलाते हैं।  ऐसे शब्द फ़ारसी, अँग्रेजी, पुर्तगाली, अरबी, तुर्की, फ्रांसीसी आदि भाषा से आए हुए हैं।
जैसे- 
फ्रांसीसी शब्दआराम, दवा, चेहरा,आदमी, मोजा, कमर, कद्दू, दोस्त, वापिस, बीमार, किनारा, दाग, गर्म आदि।   
अँग्रेजी के शब्द - टिकट, सिनेमा, कमीशन, बैंक, यूनियन, फुटवाल, टेलीफोन, नर्स मास्टर, प्रेस, बटन, कोट, ग्लास पेन, रेल, रजिस्ट्री, कलेक्टर, गैस, इंजन रेडियो,शादी, अमीर, दुनिया,आदि।   
संकर शब्द 
ऐसे शब्द जिनका निर्माण दो भिन्न भाषाओँ के शब्दों से मिलकर होता है , संकर शब्द कहलाते हैं। 
विशेष- 
1. ये शब्द योगिक शब्द हैं। 
2. किन्हीं दो भाषा के शब्दों से मिलकर बनते हैं।  
उदाहरण - काश्तकार, सलाहकार, घूसखोर, कारीगर, ईदगाह, चरागाह, बंदरगाह, छायादार हवादार, रोशनदान, सीलबंद, रेलगाड़ी, आरामगाह  आदि  
    
  
  

  

      

5 टिप्‍पणियां: